जशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने दुलदुला और कोरना गौठान का निरीक्षण किया, रीपा कार्यो की प्रगति की ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव ने आज दुलदुला विकासखंड के दुलदुला और कोरना गौठान का निरीक्षण कर रीपा के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने दुलदुला गौठान में रीपा के तहत् कराए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की। इसी प्रकार कोरना गौठान में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर इंजीनियर और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कोरना गौठान में गोबर पेन्ट यूनिट निर्माण हेतु एसडीओ आर ई एस कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!