कुनकुरी में फिर हुआ वाट्सएप्प ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट, विवाद पहूंचा पुलिस थाने तक, पीड़ित ने वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की

Advertisements
Advertisements

सोशल मीडिया में पोस्ट कर पैसा लेकर भागने का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में पोस्ट करने वाले के विरूद्ध की शिकायत

समदर्शी न्यूज़ ब्युरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी नगर एक बार फिर सोशल मीडिया में आपत्तीजनक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है। इस बार नगर के एक व्यक्ति द्वारा दुसरे व्यक्ति पर पैसा ठगने का आरोप लगाते हुए विवादास्पद पोस्ट वाट्सएप्प ग्रुप कुनकुरी जनमंत्र में किया गया है। देर रात हुए इस पोस्ट पर नगर के ही कुछ लोगो ने आपत्ती दर्ज कराते हुए इसका विरोध भी किया है।

कुनकुरी नगर के वाट्सएप्प ग्रुप कुनकुरी जनमंच में शनिवार की रात्रि 9ः41 व 9ः42 पर कुनकुरी निवासी मुरारी गुप्ता द्वारा एक पोस्ट किया गया जिसमें एक व्यक्ति विजय गुप्ता के गणतंत्र दिवस बधाई संदेश के साथ लिखा गया कि विजय गुप्ता, कुनकुरी के लगन गुप्ता से 80 लाख रूपये ठग कर भाग गया है और बगीचा वाले सोनी जी का भी सोना लेकर पैसा नही दिया गया है।

इस पोस्ट को पोस्ट करने वाले मुरारी गुप्ता द्वारा बाद में डिलीट भी कर दिया गया था किन्तु तब तक पीड़ित विजय गुप्ता द्वारा पोस्ट का स्क्रीनशॉट प्राप्त कर लिया गया था। पीड़ित ने अपने विरूद्ध किये गये अपमानजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कुनकुरी थाने में एक शिकायत देकर विधि सम्मत कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

शिकायत की प्रति पुलिस अधीक्षक जशपुर को भी प्रेषित किये जाने की जानकारी भी पीड़ित विजय गुप्ता द्वारा दी गई है। जिसमें भी त्वरित कठोर कार्यवाही का निवेदन किया गया है। दी गई शिकायत के साथ किये गये पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है।  

कुनकुरी पुलिस ठाणे मे दर्ज कराई गई शिकायत

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!