वाराणसी के रविदास घाट पर गुरु रविदास जी के जन्मदिन के उपलक्ष में चला स्वच्छता अभियान !

Advertisements
Advertisements

जल संरक्षण स्वच्छता अभियान मे मां गंगे को स्वच्छ रखने की दिला शपथ

समदर्शी न्यूज डेस्क

वाराणसी : दिनांक 06 फरवरी 2023 को 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा विशाल टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में रविदास घाट से लेकर तुलसी घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया, यह कार्यक्रम सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के दिशा निर्देश में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे तथा विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह समाजसेवी थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने की। अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता अभियान मां गंगे को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में विशाल टास्क फोर्स के जे.पी. सिंह व उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व जवानों के साथ प्रवीण सिंह तथा सृजन समाज विकास न्यास के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!