जिले में सार्वजनिक/आम स्थानों पर शराब पीने वालों पर 7 फरवरी को अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, सभी थानों/चौकी से कार्यवाही हेतु लगाई गई थी पेट्रोलिंग.

जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत की गई  कुल 51 प्रकरण में 51 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, प्रकरण पेश किये ये न्यायालय में

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : दिनांक 7 फरवरी 23 को जिले में सार्वजनिक/आम स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

जिसके अंतर्गत थाना जांजगीर में 6 प्रकरण, थाना बलौदा में 08, चौकी पंतोरा में 01, अकलतरा में 05,  मुलमुला में 05, पामगढ़ में 6 शिवरीनारायण में 05, नवागढ़ में 03, चांपा में 08, बम्हनीडीह में 02, सारागांव में 01 एवं बिर्रा में 01 प्रकरण में कार्यवाही की गई।

इस प्रकार जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत 51 प्रकरणों में 51 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत  कार्यवाही की गई।

Related posts