धान खरीदी : झूठ बोल कर वाहवाही लूटने का प्रयत्न कर रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार – अरुण साव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : कांग्रेस में दम है तो बताए धान का कितना पैसा उन्होंने किसानों को दिया और उसी धान से बने चावल खरीदकर केंद्र ने कितना पैसा दिया ? आंकड़े जारी किए तो मालूम हो जायेगा की धान खरीदी सोलह आने में से मात्र 1 आना राज्य सरकार दे रही है और झूठ बोल कर वाहवाही लूटने का प्रयत्न कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

हम केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसानों का 61 लाख मैट्रिक टन चावल जो लगभग 90 से 95 लाख मैट्रिक टन धान होता है। मतलब राज्य के किसानों का पूरा धान केंद्र सरकार ने खरीदा और उसके लिए 21,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

इस वर्ष भी केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ किसानों का धान खरीद रही है।

Related posts