रेत के अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर 03 वाहन जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा 08 फरवरी को जिले के कोडेनार क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 03 वाहन को जप्त किया गया।

इनमें टिप्पर क्रमांक सीजी 17 केएन 6334, टिप्पर क्रमांक सीजी 17 केएन 3785 और टिप्पर क्रमांक सीजी 18 एन 5517 के खिलाफ गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक श्री मिदुल गुहा तथा सिपाही श्री डिकेश्वर खरे थे।

Related posts