दुर्घटना ब्रेकिंग : मयाली नेचर केम्प के नजदीक पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग के चपेट में आई नाबालिग की मौके पर मृत्यु, कुनकुरी पुलिस दुर्घटना स्थल रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम मयाली में प्रसिद्ध स्थल मयाली नेचर केम्प के समीप पत्थर खदान में कुछ देर पहले पत्थर तोड़ने के लिये ब्लास्टिंग की गई। ब्लास्टिंग में पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा ग्राम की एक नाबालिग लड़की को जा लगी और इस दुर्घटना में लड़की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस दुर्घटना स्थल के लिये रवाना हो गई है।

बता दे की अभी दो दिन पूर्व चल रहे मयाली युवा महोत्सव मे मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था। कार्यक्रम के समापन के उपरांत पत्रकार वार्ता में मयाली के निकट चल रहे पत्थर खदान में ब्लास्टिंग का मुद्दा उठा भी था। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में जांच करने की बात भी कही थी।

Related posts

Comments are closed.