मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में भिलाई में जन जागरण अभियान हुआ प्रारंभ

Advertisements
Advertisements

मोदी सरकार में रसोई गैस महंगी, पेट्रोल-डीजल सेंचुरी पार – भूपेश बघेल

बहुत हुयी महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार” – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, बढ़ती महंगाई केन्द्र सरकारी नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा जन जागरण अभियान पदयात्रा की शुरूआत भिलाई से हुआ। यह जन जागरण पदयात्रा 14 से 29 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में चलाई जायेगी। भिलाई से पदयात्रा की शुरूआत में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भिलाई के रामलू चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरूआत किया। भिलाई के पहले दिन की पदयात्रा रामलू चौक से छावनी तक हुयी। जो छावनी में एक विशाल जन सभा में परिवर्तित हो गयी।

 इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश भर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग हताश है। हर तबका परेशान है। आमदनी कम और खर्चा दुगुना हो गया है। देश भर के लोग विपक्षी दल के लोग केन्द्र के खिलाफ सड़क पर उतर आये है। रसोई गैस महंगी है, डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे है, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पाण्डेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थी। अब इनकी बोलती क्यों बंद है। जनता महंगाई से इतनी आक्रोशित है जहां भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। तब पेट्रोल-डीजल से एक्साईज सिर्फ 5 रू. और 10 रू. कम किया। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को निपटा दो पेट्रोल डीजल का रेट आधा हो जायेगा। भाजपा के लोग केवल राजनीति करना जानते है, काम करना नही। यह इनका गुजरात मॉडल है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी देश में छत्तीसगढ़ मॉडल चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के सभा को संबोधित करते हुये केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी भाजपा को उनको नारा याद दिलाये। बहुत हुयी महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार लेकिन ठीक नारा के विपरित मोदी भाजपा की सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य समाग्रीयों के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता के उपर महंगाई की कुठाराघात कर रही है। अब हमारा नारा है “बहुत हुयी महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।” कांग्रेस जन जागरण अभियान पदयात्रा सभा के माध्यम से महंगाई से पीड़ित जनता की आवाज उठा रही है। मोदी सरकार आम जनता के जेब में डाका डाल रही, आम जनता को लुटने का काम कर रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। मनमोहन सिंह सरकार के समय पेट्रोल पर 9.48 रू. पर लीटर एक्साईज ड्यूटी एवं डीजल पर 3.56 रू. एक्साईज ड्यूटी लगता था। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 32.90 रू. और डीजल पर 31.80 रू. एक्साईज ड्यूटी वसूल रही है। मोदी जी को जनता ने चुना लेकिन मोदी सरकार जनता की नहीं सुन रही है। मनमोहन सरकार 27 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया था। मोदी सरकार 23 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा के नीचे ढकेलने का काम की है। महंगाई के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान में विशाल भीड़ मोदी सरकार की बिदाई का संकेत है।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा देश की जनता महंगाई से परेशान है। मोदी सरकार कुंभकरणीय निद्रा में सोयी है। कांग्रेस ने देश भर में महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला कर महंगाई के लिये जिम्मेदार मोदी सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रही है। देश के हर नागरिक को समझना होगा। आज उनके परेशानी का सबसे बड़ा कारण केन्द्र सरकार की नीतिया है। केन्द्र की प्राथमिकता में आम आदमी है ही नहीं। सिर्फ चंद पूंजीपतियो और उद्योगपतियों के लिये सरकार चला रही है।

जन जागरण अभियान के सभा में 50 से अधिक लोगो ने कांग्रेस प्रवेश की।

 जन जागरणअभियान में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरूण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, धीरज बाकलीवाल, प्रदीप चौबे, गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, भजन सिंह निरंकारी, रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, सुशील आनंद शुक्ला, महेन्द्र छाबड़ा, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, नीता लोधी, तुलसी साहू, आर.एन. वर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, राजेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र यादव, बृजमोहन सिंह, राजेश शर्मा सिंहत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजनता शामिल हुये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!