छत्तीसगढ़ के कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय का प्रस्ताव पास करने पर भाजपा ने उठाया सवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा – कांग्रेस की कथनी और करनी में स्पष्ट फर्क नजर आता है.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : पिछले 5 माह से छत्तीसगढ़ के लोगों का आरक्षण छीनने वाली कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय का एक प्रस्ताव पास किया है।

सामाजिक न्याय का प्रस्ताव पास करने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ में आरक्षण ना देकर लोगों के साथ सबसे बड़ा अन्याय कर रही है। ओबीसी की जनगणना के लिए सरकार ने क्वांटिफायबल डाटा आयोग बनाया और विधानसभा में उसी आधार पर आरक्षण विधेयक पेश किया।

लेकिन क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट, जिसमें ओबीसी की संपूर्ण जनगणना है, अभी तक ना तो सदन में रखा ना तो जनता के सामने रखा।

Related posts