परवीन के शिष्यों ने पुरी में किया कमाल, कई अवार्ड से सम्मानित हुए

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

पड़ोसी राज्य में शहर की होनहार फनकार तब्बू परवीन के शिष्यों ने एकबार फिर से कमाल कर दिखाया है। ओडिशा के पुरी में आयोजित कल्चरल डेवलपमेंट फाउंडेशनइंटरनेशनल मेगा रविन्द्र डांस म्यूजिक फेस्टिवल में शहर के प्रतिभावान कलाकारों ने अपने हूनर का झंडा गाड़ दिया है।

शहर की जानी मानी कलाकार तब्बू परवीन के शिष्यों हर्षिता बंसल परिधि, मुद्रा सनाया जैन, रूही शर्मा ने कत्थक में राधा श्री अवार्ड से सम्मानित हुई हैं। वहीं कत्थक गुरु तब्बू परवीन को श्री ठाकुर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतिभावान कलाकारों ने रायगढ़ घराने की कत्थक सोलो की भी मनभावन प्रस्तुति दी है। पुरी में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में रायगढ़ की बेटियों ने भी हिस्सा लिया था। गुरु तब्बू परवीन के साथ सभी प्रतियोगी अंतराष्ट्रीय श्री संस्कृति महोत्सव समिति के दो दिवसीय नृत्य एवं कला प्रतियोगिता में कत्थक, सोलो  कत्थक में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में तब्बू परवीन को  ठाकुर श्री अवार्ड से अवार्ड से सम्मानित किया गया,वहीं हर्षिता बंसल,  परिधि मुंद्रा, सनाया जैन, रूही शर्मा को राधा श्री अवार्ड से  सम्मानित किया गया ।सभी बच्चों की कामयाबी भरी मुस्कान से सभी गदगद थे। नृत्य प्रशिक्षण और कला के क्षेत्र में तब्बू परवीन द्वारा बेहतर परिणाम दिए जा रहे हैं। इनके यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी बच्चियों ने इस सफलता का श्रेय अपनी गुरु तब्बू परवीन को दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!