समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर
भटगांव : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने किसान मोर्चा द्वारा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के अंतर्गत भटगांव में आयोजित किसान आक्रोश रैली को संबोधित किया।



किसान आक्रोश रैली में आए किसानों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान विरोधी भ्रष्ट भूपेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों से हर मौके पर झूठ बोला है। केन्द्र सरकार के पैसे से धान खरीदकर वाह वाही लूट रही है। एक लाख से अधिक किसान अपने खेत में ट्युबवेल चलाने के लिए बिजली के लिए आवेदन किए है, लेकिन ये सरकार किसानों को बिजली तक नहीं दे पा रही है। श्री साव ने ऐसी भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
