नवनियुक्त राज्यपाल के अभिभाषण पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया : अंतिम बजट सत्र में भी भूपेश बघेल का झूठ उनका साथ नहीं छोड़ रहा है.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : विधानसभा के 16 वें सत्र में आज बजट में राज्यपाल महोदय ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर के प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि “अपने अंतिम बजट सत्र में भी भूपेश बघेल का झूठ उनका साथ नहीं छोड़ रहा है।

नव मनोनित राज्यपाल माननीय श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन जी से इस सरकार ने वास्तविक स्थिति को छुपाकर अभिभाषण में असत्य वचन बुलवाए हैं। सदन में छःग की पीड़ा को छुपाकर सिर्फ झूठे आंकड़े प्रस्तुत हुए हैं।”

Related posts