रिटायरमेण्ट के दूसरे दिन कर्मचारियों को मिला पीपीओ आदेश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रिटायरमेन्ट के दूसरे दिन ही कर्मचारियों को जिला कोषालय द्वारा पीपीओ आदेश जारी कर दिए गए। उन्हें अगले महीने से पेंशन भी मिलने लगेगी। संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन श्री राजेन्द्र पटेल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रतीक स्वरूप 10 कर्मचारियों को पीपीओ स्वीकृति आदेश वितरित किये। ये सभी कर्मचारी कल 28 फरवरी को ही सेवानिवृत्त हुये थे। उन्होंने सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।  उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत शामिल जिलों के विभिन्न विभागों से रिटायर्ड 26 कर्मचारियों को आज संबंधित जिला कोषालय द्वारा पीपीओ प्रमाण पत्र दिए गए। कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने त्वरित गति से पीपीओ जारी करने के लिए जिला कोषालय अधिकारी एवं स्टाफ को शाबाशी दी है। मालूम हो कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मचारियों को जारी पीपीओ आदेश के आधार पर ही पेंशन दी जाती है। इस अवसर पर उप संचालक श्री दिनेश निर्मलकर एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री विकास सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!