जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने कांसाबेल विकासखंड के बगिया गोठान का किया निरीक्षण, केंचुआ उत्पादन का कार्य बड़े स्तर में करने के दिए निर्देश

तीन माह में समूह की महिलाओं ने केंचुआ विक्रय करके 50 हजार रूपये कमाए

गोबर खरीदी से महिलाओं को 1 लाख 20 हजार रूपये का हुआ लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने कांसाबेल विकासखंड के बगिया गौठान और रीपा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोबर खरीदी और खाद बनाने की प्रगति, सोसाइटी के माध्यम से खाद विक्रय  की जानकारी ली ।उन्होनें महिलाओं को खाद बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि  विगत 03 माह में 50 हजार रुपए का केंचुआ बिक्री कर चुके है। और 40 हजार रूपए खाद बिक्री से लाभ प्राप्त हुआ है। गोठान में गोबर खरीदी से समूह की महिलाओं को 1 लाख 20 हजार रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है जिला पंचायत सीईओ ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को केंचुआ  उत्पादन का कार्य बड़े स्तर में करने लिए कहा है। साथ ही रीपा के निर्माणाधीन कार्य में तेजी लाने के  निर्देश दिए है।

Related posts