35 नग 180 एम एल वाली कच्ची शराब बरामद कर अवैध शराब बिक्री करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी उमेन्द्र सूर्यवंशी निवासी पेण्ड्री भाठापारा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 03.03.23 को बस स्टैण्ड जांजगीर के पास पेण्ड्री भाठापारा निवासी उमेन्द्र सूर्यवंशी देशी प्लेन शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब 180 एम.एल वाली बरामद किया गया।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 187/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी उमेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी पेण्ड्री भाठापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।        

उक्त कार्यवाही में सउनि लंबोदर सिंह, आर. आकाश कलोसिया एवं भूपेन्द्र टंडन का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts