समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी
कुनकुरी सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामनवमीं महोत्सव हेतु समिति का गठन किया गया। समिति के गठन हेतु सनातान धर्म समिति के धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के युवा राजीव गर्ग के नाम पर सहमती बनी जिसके बाद सर्वसम्मती से राजीव गर्ग को रामनवमी आयोजन समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में सनातन धर्म समिति के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
