अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर कुनकुरी मे महिला संबंधी कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, दी गई कानून संबंधि जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से 04 मार्च  से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तालुक विधिक सेवा समिति कुनकुरी द्वारा विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जनपद पंचायत कुनकुरी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कुनकुरी एवम अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति कुनकुरी अजीत कुमार राजभानु की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुआ।

उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी जैसे-घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दहेज निवारण कानून, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव निदान(पीएनडीटी)एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एसिड अटैक, मातृत्व लाभ अधिनियम, बलात्कार एक अपराध, रखरखाव कानून एवं निःशुल्क विधक सहायता से संबंधित जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायधीश वर्ग एक कुनकुरी श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुनकुरी अंजना मिंज, अध्यक्ष नगर पंचायत अजेम टोप्पो के साथ ही रिसोर्स पर्सन के रूप में ए.जी.पी. श्रीमती श्यामा महानन्द एवम संरक्षण अधिकारी श्रीमती शिखा वर्मा द्वारा कानूनी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सखी वन सेंटर की प्रतिनिधि अलका बेक ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को सीएमओ नगर पंचायत श्रीमती पुष्पा खलखो ने भी सम्बोधित किया। सुपरवाइजर महिला एवम बालविकास के साथ सभी वर्गों की महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्प्पन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!