दुर्घटना ब्रेकिंग : चरईडांड बगीचा मार्ग पर स्कार्पियों पलटी, चालक की मौत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत चरईडांड बगीचा राजमार्ग पर सिहारडांड ग्राम के समीप स्कार्पियो पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना लगभग देर शाम 7 बजे के आसपास की है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंची और जांच पंचनामा की कार्यवाही कर चालक की मृत्यु पर मर्ग कायम किया। शेष सवारो को दुर्घटना में मामूली चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार चरईडांड के कदमकछार ग्राम से स्कार्पियों में संजीत सिंह, विरेन्द्र राम, सुमैत राम, अशोक राम व टिकेन्द्र राम सवार होकर अपने ग्राम हस्तिनापुर वापस जा रहे थे। वाहन को टिकेन्द्र राम चला रहा था। रास्ते में अचान सिहारडांड ग्राम के पास जानवर के आ जाने से चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक टिकेन्द्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही क्षेत्रीय बीडीसी उर्मिला बड़ाईक मौके पर पहूंची और घालयो की मदद करने के साथ कुनकुरी पुलिस को घटना की सूचना दी।

Related posts