भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ली ‘जशपुर’ एवं ‘कुनकुरी’ विधानसभा के कार्यकर्ताओ की बैठक, प्राथमिक इकाई को मजबूत करना बताया सबसे अधिक जरूरी !

Advertisements
Advertisements

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हितग्राही संपर्क अभियान चलाना है, आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम किये जायेंगे, उसे बूथ स्तर तक सुचारू रूप से पंहुचाना है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जशपुर एवं कुनकुरी विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा, और मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की विधानसभा स्तरीय बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि हमारे है, आज पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ खड़ी है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी प्राथमिक इकाई को मजबूत करना।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हितग्राही संपर्क अभियान चलाना है, आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम किये जायेंगे उसे बूथ स्तर तक सुचारू रूप से पंहुचाना है। कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि बूथ के जो भी कार्यक्रम आ रहे है, उसे पूरा करना है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित बूथ के 6 कार्यक्रमों को करना, बूथ की इकाई निरंतर चलने वाली इकाई है, इसे मजबूत करना है जिससे पार्टी का विस्तार होगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक से बारी-बारी परिचय लेते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जितना हो सके उतना संघर्ष करना है। चुनाव हमें कैसे जितना है, उसकी चिंता कार्यकर्ताओं को करना है। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है, बूथ में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना है, संगठन की पूरी संरचना बनी हुई है। मंडल में रचनात्मक कार्य कैसे किये जायें इस पर ध्यान देना है। मंडल को सशक्त बनाना है।

आगे उन्होंने कहा सभी बूथों में 17 मार्च से 27 मार्च तक अल्पकालीन कार्यकर्ता बूथ में जाएंगे, कार्य विस्तार योजना के माध्यम से सभी कार्यों को नीचे तक लेकर जाना है। मण्डल में गठित 7 मोर्चा की बैठक निरंतर होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का सभी कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करना है जिससे चुनाव परिणाम अच्छे आएंगे। बैठक को जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी संबोधित किया।

विधानसभा स्तरीय बैठक समाप्त होने के पश्चात क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित सभी नेता कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थल पहुँच वहाँ दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। जशपुर विधानसभा की बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा एवं जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा और कुनकुरी विधानसभा की बैठक का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दोनों विधानसभा की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक राजशरण भगत, भरत साय, रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, रमन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नरेश नंदे, जिला महामंत्री भरत सिंह, सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, राजू गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, गोपाल राय, यशप्रताप सिंह जूदेव, राजकपूर भगत, देवधन नायक, रूपेश सोनी, वरुण जैन, शरद चौरसिया,  रीना बरला, गेंदबिहारी सिंह, लालदेव भगत, शांति भगत, ममता कश्यप, मुक्ता यादव, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्यामलाल भगत, मनोज भगत, मंगल राम, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, कपिल सिंह, कपिल देव साय, नितिन राय, केशव यादव, देवेंद्र गुप्ता, दीपक चौहान, उमा देवी, शारदा प्रधान, नीतू गुप्ता, सज्जू खान, अरविंद भगत, राजकुमार गुप्ता, अमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, मुनेश्वर सिंह, असलम आजाद,अभिषेक मिश्रा,  दीपक सिंह, दीपक गुप्ता, गुड्डू सिद्दीकी, कृपा भगत, टुन्नू सोनी, अभिषेक गुप्ता, हरीश कुमार, विनीत जिंदल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!