मुख्य सचिव ने धान खरीदी के संबंध में ली बैठक, जशपुर कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विगत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को एक दिसम्बर 2021 से शुरू हो रहे धान खरीदी प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं दूरूस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि धान के विक्रय के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नही होनी चाहिए। साथ ही धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस के समन्वय से लगातार कार्यवाही होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी केन्द्रों में सभी भौतिक व्यवस्थाएं (जैसे-मानव संसाधन, बिजली, पानी, कैप कव्हर, चबूतरा, टोकन, तौल मशीन, बारदाने आदि) यथा शीघ्र पूरी कर ली जाए।

श्री जैन ने कहा है कि धान की बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों की गिरदावरी में धान के रकबे सहित सभी बिन्दुओं पर सही जानकारी अंकित की जाए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि जो किसान धान की फसल के बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों का उत्पादन कर रहें है, उनकी जानकारी भी विशेष रूप से भरी जाए। जिन किसानों के आवेदन पंजीयन के लिए प्राप्त हो चुके है, यथा शीघ्र उनका पंजीयन पूरा कर लिया जाए। उन्होंने समिति स्तर पर धान खरीदी कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी यथा समय करवाने के निर्देश दिए है। धान खरीदी प्रारंभ होने के पश्चात सप्ताह के अंत में खरीदी गए धान की मात्रा और बारदानों का भौतिक सत्यापन करने कहा।

बैठक में सचिव कृषि विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, सचिव राजस्व नीलम नामदेव एक्का, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल, पंजीयक सहकारी संस्था हिमशिखर गुप्ता सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश साहू, खाद्य, कृषि, मार्कफेड, सहकारी बैंक के जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।  उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के संबंध में नोडल एवं जोनल अधिकारी कलस्टर लेवल पर नियुक्ति की जाएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर धान खरीदी कार्य की मॉनिटरिंग हेतु निगरानी टीम का गठन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। धान खरीदी हेतु नवीन पंजीयन और धान बदले लिए गए अन्य फसल का भौतिक सत्यापन एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विभाग को करने हेतु निर्देशित किया। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!