कुनकुरी नगर में धूमधाम से मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग, महिलाएं भी निकली टोलियों में

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। जिले भर में धूमधाम से होली मनाई गई। कुनकुरी शहर में हुड़दंगियों का जुलूस निकला। जगह-जगह पर लगे डीजे सिस्टम पर युवा खूब थिरके। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। पूरा शहर रंगों से सरोबार रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया। जो भी दिखा उसे रंगों से पोत दिया। बुधवार को दोपहर तक शहर में रंगों की बौछार होती रही। इस दौरान शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा रही।

कुनकुरी नगर में मंदिर से जुलूस सुबह नौ बजे शुरू हुआ। रंगों की फुहार और उड़ते हुए गुलाल ने माहौल को रंगीन कर दिया। शहर में निकले हुडदंगियों पर बच्चों और महिलाओं ने घरों की छतों से रंगों की बौछार की। बच्चों और युवाओं में रंगों के त्यौहार पर उमंग और उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर रंगों की बौछार की और गुलाल उड़ाया। जिले में अन्य जगहों पर भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

महिलाएं भी निकली टोलियों मे, गाये फाग गीत

होली पर्व के अवसर पर कुनकुरी नगर की महिलाएं भी टोलियां बनाकर निकली। फाग गीत गाते हुए घर घर जाकर होली की बधाई देते हुए रंग गुलाल लगाया। होली पर शहर में भी खूब हुड़दंग हुआ। रंगों से सराबोर युवा और बच्चे शहर में नजर आए।घरों की छतों से रंगों की बौछार होती रही और सड़कों पर गुलाल उड़ता रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!