अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार एवं सम्मान-समारोह का आयोजन, रेल मंडल के 23 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतरीन पहल के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आज मंडल कार्मिक सभाकक्ष में मंडल के महिलाकर्मियों के लिये सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के लगभग 40 महिलाकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सेमिनार में समाज में महिलाओं की महत्ता, महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता संबंधित तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित विषयों पर परिचर्चा की गई | इस अवसर पर सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. पी ममता ने महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक बताया | साथ ही उन्होने महिलाओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये उससे परहेज करने तथा समाधान के बारे में भी जानकारी दी |

इसके पश्चात मंडल के महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाली मंडल के 23 महिला कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना भी की |

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि लैंगिक समानता महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर प्रयास है | महिलाओं के सम्मान में बढ़ोत्तरी तभी संभव है जब महिला शिक्षित हो | माँ अपनी संतान की प्रथम गुरु होती हैं अतः चाहिए की सभी माताएँ अपने बच्चों को स्त्रियों की सम्मान करना सिखाएँ | महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपनी आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए |

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री स्नेहाशीष घोष, तीनों यूनियन के पदाधिकारियों के अलावा अधिकाधिक संख्या में महिला रेलकर्मियों की उपस्थिति रही । 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!