जशपुर बी.आर.सी. भवन में 80 शिक्षकों को फायर सेफ्टी उपकरणों का दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 12/03/2023 को जशपुर स्थित बी. आर. सी. भवन में संचालित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 80 शिक्षकों को फायर सेफ्टी से संबंधित जानकारी दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में भीषण गर्मी में होने वाले शॉर्ट सर्किट ,आग, आग का प्रकार, बुझाने की प्रक्रिया सहित विभिन्न प्रकार के फायर सेफ्टी उपकरणों  एवम सतर्क रहने व डायल 101 के बारे में जानकारी देते हुए डेमो का आयोजन किया गया।

Related posts