फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु 12 मार्च को चलाया गया विशेष अभियान : जिले में की गई 192 समंस एवं 122 जमानती वारंट की तामीली

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 12 मार्च 23 को विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जांजगीर द्वारा 15 समंस, 07 जमानती वारंट, चौकी नैला द्वारा 07 समंस, 01 जमानती वारंट, थाना बलौदा द्वारा 42 समंस, 46 जमानती वारंट, थाना अकलतरा द्वारा 20 समन्स, 06 जमानती वारंट, थाना मुलमुला द्वारा 06 समंस, 03 जमानती वारंट, थाना शिवरीनारायण द्वारा 20 समंस, 09 जमानती वारंट, थाना नवागढ़ द्वारा 13 समंस, 11 जमानती वारंट, थाना चांपा द्वारा 45 समंस, 16 जमानती वारंट, थाना बम्हनीडीह द्वारा 04 समंस, 02 जमानती वारंट, थाना सारागांव द्वारा 05 समंस, 13 जमानती वारंट, थाना बिर्रा द्वारा 02 समंस, 05 जमानती वारंट तथा थाना अजाक द्वारा 13 समंस एवं 03 जमानती वारंट की तामीली की गई।

इस प्रकार दिनांक 12 मार्च 23 को विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में 192 समंस एवं 122 जमानती वारंट की तामीली की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!