कुनकुरी लवाकेरा मार्ग पर दो बाईक आमने सामने टकराई, दोनों बाईक चालक घायल, अस्पताल में चल रहा ईलाज

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी लवाकेरा मार्ग पर नही थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर कुनकुरी से लगभग 3 किलोमीटर दूर बालाबंध पुल के पास मोड़ पर सायं लगभग साढ़े पांच बजे दो बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनो बाईक के चालक घायल हो गये जिन्हे एम्बुलेंस की मदद से अपस्ताल लाया गया। जहां दोनो का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में एक बाईक सवार के पीछे बैठे व्यक्ति को मामूली चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी निवासी अरूण शर्मा अपनी बाईक से कुनकुरी से कुंजारा की ओर जा रहा था वही सामने से एक बाईक में सवार ग्राम नवाटोली निवासी प्रेम साय एवं बादल कुमार आ रहे थे। पुल के पास मोड़ पर अचानक बाईक पर नियंत्रण खोने के कारण दोनो बाईक में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस टीम मौके पर पहूंच गई थी।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!