सट्टा पट्टी लिखने वाला 1 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से सटटा पटटी लिखा हुआ कागज, पेन एवं नगदी रकम 3500 तथा 1 नग मोबाईल किया गया जप्त

आरोपी राहुल साहू निवासी तालदेवरी के विरुद्ध धारा 4 (क) सर्वजनिक धुत अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनाँक 14.03.23 ग्राम तालदेवरी निवासी  राहुल साहू  अंको में रूपये पैसों का दाव लगवा कर सटटा पट्टी लिखने की सूचना बिर्रा पुलिस को प्राप्त होने  ग्राम करनौंद मेन रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी राहुल साहू को सटटा पटटी लिखते पकड़ा गया। जिस पर उसके कब्जे से सट्टा पटटी लिखा हुआ कागज, पेन एवं नगदी रकम 3500 रूपया तथा 01 नग मोबाईल बरामद किया गया। जिस पर आरोपी राहुल साहू निवासी तालदेवरी के विरुद्ध धारा 4(क) धुत अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही। उक्त कार्यवाही में बिर्रा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts