जशपुर स्कूल दुर्घटना मामला : राखी सिदार के बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया, जिला प्रशासन बच्चे के बेहतर उपचार के लिए हर संभव करेगा सहायता

रायपुर परिवार के साथ एक कर्मचारी को भी भेजा गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कुकर से गैस रिसाव से झुलसे बच्चों के बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है। दिनांक 14/03/2023 को शासकीय प्राथमिक शाला जामटोली ग्राम पंचायत खारपानी विकासखण्ड कांसाबेल जिला – जशपुर छ0ग0 में कुकर के गैस रिसाव से कुo राखी सिदार, आकाश सिदार तथा कु० स्वाती सिदार झुलस गये थे। तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में भर्ती कराया गया था। जिसमें कुo राखी सिदार के स्वास्थ्य को देखते हुए, उनके बेहतर उपचार हेतु एम्स रायपुर रिफर किया गया है एवं आवश्यक सहयोग हेतु परिवार के साथ एक कर्मचारी को भेजा गया है। बच्चे के बेहतर उपचार हेतु आर्थिक एवं हर संभव मद जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

Related posts