फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया विशेष अभियान, जिले में 7 स्थाई एवं 33 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई

Advertisements
Advertisements

थाना बिर्रा के वर्ष 2013 के फरार वारंटी को भी किया गया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 15.03.23 को विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर  01 स्थाई, 02 गिरफ्तारी वारंट,  चौकी नैला 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना बलौदा 02 स्थाई, 07 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 07 गिरफ्तारी वारंट, थाना मुलमुला 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना पामगढ़ 04 गिरफ्तारी वारंट, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट थाना चांपा 04 स्थाई, 04 गिरफ्तारी वारंट, थाना सारागांव 01 गिरफ्तारी वारंट एवं  थाना बिर्रा 04 गिरफ्तारी वारंट  की तामीली की गई।

इस प्रकार दिनाँक 15.03.23 को जिले में वर्ष 2013 से वर्ष 2022 तक के आरोपियों के विरुद्ध जारी 07 स्थाई एवं 33 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!