कलेक्टर ने शैक्षिक भ्रमण बस को दिखाई हरी झंडी, 175 छात्रों ने किया कई महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर से 3 शैक्षिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

जिला मिशन समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत जिले के प्रत्येक विकासखंड से 25 बच्चे के मान से कुल 175 प्रतिभाशाली बच्चों को अम्बिकापुर स्थित आकाशवाणी केंद्र, दूरदर्शन केंद, कृषि विज्ञान केंद्र, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा केरता स्थित शक्कर कारखाना का भ्रमण कराया गया। इन संस्थानों के भ्रमण के दौरान बच्चों ने अधिकारियों से अपनी जिज्ञासा का समाधान पूछा। अधिकारियों ने बड़ी तत्परता से बच्चो द्वारा पूछे गए सवालों का रोचक तरीके से जवाब देते हुए उनके जिज्ञासा को शांत किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!