जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 1 लाख 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम गरईबंध निवासी स्व. सुन्दर राम की कुंआ के पानी में डूबने से 26 फरवरी 2014 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी रीदी बाई हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts