कांग्रेस सरकार को शराब की लत लग गई है, जनता इंतजार कर रही है सही समय का, आपकी शराब की लत छुड़वा सके – प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : अवैध शराब तस्करों को बचाने के लिए आबकारी अधिकारियों पर हो रहे हमले को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रंजना साहू ने तंज कसते हुए कहा है कि हम बार-बार कहते हैं कि इस सरकार को शराब की लत लग गई है। एक तरफ कांग्रेस सरकार के विधायक अवैध शराब तस्करों को बचाने के लिए आबकारी अधिकारियों पर हमले कर रहे हैं। दूसरी तरफ उसी सरकार के विधायक शराबबंदी के लिए विभिन्न राज्यों का अध्ययन करने के लिए दौरा करने का दिखावा कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रंजना साहू

इन तथ्यों से अवगत कराने आबकारी अधिकारी पत्र लिखते हैं तो कांग्रेस के विधायक उन्हें ट्रांसफर की धमकी देते है। उड़ान भरने से पहले बयान देने वाले हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री जी अब छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है। अवैध शराब की कमाई की लत इस कांग्रेस सरकार से छूटने वाली नहीं है। जनता इंतजार कर रही है सही समय का, आपकी शराब की लत छुड़वा सके।

Related posts