जशपुर कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुलदुला विकास खंड की बीपीएम और आरा की एनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ का चिन्हांकन और इलाज में सहयोग करने का कार्य किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीपीएम और एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें दुलदुला विकास खंड की बीपीएम श्रीमती स्वर्णलता एक्का के द्वारा अपने विकास खंड में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का प्राथमिकता से चिन्हांकन किया जा रहा है। और उचित उपचार की व्यस्था की जा रही है। इसी प्रकार आरा की एनएम श्रीमती दिव्या रोज खलखो द्वारा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन और इलाज करवाने में सहायता करने में सहयोग के लिए कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं देते हुए अन्य लोगों को भी जन सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया

Related posts