राजीव भवन में भाजपाईयों का हमला निंदनीय – सुशील आनंद शुक्ला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भाजपाईयो का हमला बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बड़ी संख्या में भाजपाई नुकीले पत्थर और धारदार हथियार, लाठी डंडा लेकर हमला करने आये थे। राजीव भवन पर पथराव किया गया जिससे राजीव भवन की खिड़कियों के कांच टूट गये, गेट पर लगा लेम्पपोस्ट टूट गया, राजीव भवन में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को चोटे भी आई। यह भाजपा का आतातायी और अतिवादी चरित्र है। प्रजातंत्र में विरोध की अपनी मर्यादा होती है, हिंसक प्रदर्शन सर्वथा अस्वीकार्य है। भाजपाईयों ने सारी मर्यादाओं को तार-तार कर कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला। कांग्रेस जनों ने भाजपा के इस आतंकी व्यवहार के समय अपना संयम नहीं खोया, इसलिये अप्रिय स्थिति निर्मित होने से बच गयी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र पूरे देश में अलोकतांत्रिक और असहिष्णु हो गया है, अपने खिलाफ उठने वाली आवाज का दमन करने भाजपाई किसी भी स्तर तक गिर सकते है। राहुल गांधी आम आदमी की आवाज उठा रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी लगातार मुखर है। मोदी के मित्र अडानी के घोटालों की जांच की मांग संसद में करते है तो उनका माइक बंद कर दिया गया। अदालत के फैसले में अपील का इंतजार किये बिना उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी ताकि उनकी आवाज संसद में न उठ सके। जब राहुल गांधी की सदस्य रद्द करने के खिलाफ आवाज उठती है तो भाजपाई गुंडे कांग्रेस भवन पर हमला करते है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!