छत्तीसगढ़ योग आयोग के मास्टर ट्रेनर द्वारा जशपुर जिले के 60 योग प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया

योग प्रेरक गर्भवती महिलाओं को योगा अभ्यास करवाएगी

जशपुर : जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के  गर्भवती महिलाओं को योगा अभ्यास करवाने के लिए 60 योग प्रेरक को प्रशिक्षण दिया गया जिले के योग प्रेरक को  23 मार्च से 25 मार्च 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा गर्भवती महिलाओं को योग अभ्यास के माध्यम से महिलाओं की शारीरिक शक्ति को बढ़ाना,समय से पूर्व प्रसव को रोकना चिंता तनाव को कम करना, उचित नींद, और प्रसव के पहले खतरे को कम करना। गर्भवती महिलाओं को योग अभ्यास के शारीरिक और मानसिक लाभ देना है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर के मास्टर ट्रेनर द्वारा 60 योग प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts