जशपुर कलेक्टर की उपस्थिति में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त सुपरवाइजर दल का प्रशिक्षण हुआ आयोजित : कलेक्टर ने सभी को प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लेने एवं जिज्ञासाओं का भी समाधान कराने की कही बात

Advertisements
Advertisements

मास्टर ट्रेनर द्वारा सुपरवाइजरों को सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप्प के उपयोग के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभाकक्ष में 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त सुपरवाइजर दल का प्रशिक्षण आयोजित हुई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को मोबाईल एप्प के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, मास्टर ट्रेनर श्री डी. आर. राठिया, सभी जनपद सीईओ सहित शिक्षा विभाग से नियुक्त सुपरवाइजर उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ मित्तल ने  1 अप्रैल से प्रारंभ किए जाने वाले सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए जिला स्तर पर समन्वय, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं संचालन के संबंध में  विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि इस हेतु मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। पंचायतो में सर्वेक्षण  के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय कर प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए प्रगणक दल का गठन किया गया है। साथ ही  सुपरवाइजर, सर्वेक्षण की टीम में तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय कर्मचारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर ने सभी को प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लेने के लिए कहा। साथ ही अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान कराने के लिए कहा। जिससे उन्हें एप्प के उपयोग में किसी प्रकार की समस्या ना हो और वे सरलता से सर्वे का कार्य पूर्ण कर सके। उन्होंने पंचायतों में सर्वेक्षण के संबंध में मुनादी, पोस्टर बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीण सर्वेक्षण के दौरान अपने घरों में मिल सके एवं प्रगणको को अनावश्यक परेशानी ना हो। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने कहा कि सर्वेक्षण का कार्य शासन की प्राथमिकता है। इस हेतु सभी इस कार्य  में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करे। सर्वेक्षण कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। प्रगणको द्वारा ग्रामीणों के  सम्बंध में सही जानकारी प्रविष्ट की जाए।  सभी इस बात का विशेष ध्यान रखे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी सुपरवाइजर को मोबाईल एप्प के सारे फंक्शन एवं फीचर के बारे में बताया गया साथ ही एप्प के उपयोग के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 

उन्होंने बताया कि एप्प में ऑफलाइन मोड में एन्ट्री कर सकते हैं, जो इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलते ही डाटा अपडेट कर देगा। मास्टर ट्रेनर  द्वारा सभी सुपरवाइजर को सर्वेक्षण हेतु तैयार प्रपत्र की जानकारी एवं भरे जाने वाले विवरण के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे करते समय प्रगणक किसी भी मकान का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया और मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। एक परिवार को एक प्रपत्र भरना होगा। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी है। प्रगणक दल में एक पुरूष शासकीय कर्मचारी और एक महिला मितानिन या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शासकीय तौर पर कार्यरत महिलाएं हो सकती हैं। एक टीम लगभग 400 घरों का सर्वे करेंगे। लगभग 750  घरों के लिए दो टीम सर्वे का काम करेंगे। एप्प में राशन कार्ड के डाटा, नया राशन कार्ड एन्ट्री, परिवारों के सदस्यों की सूची और उनका कौशल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के उपरांत उनका वर्तमान आय, भूमि, आयकर दाता, आवास, शौचालय, वाहन, घरेलू रसोई गैस, आधार की सहमति आदि की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी।प्रत्येक सुपरवाइजर हेतु क्लस्टर निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत 2-3 पंचायत शामिल है। जिनका  उन्हें डाटा वेरिफाई करना है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा  एप्प के उपयोग के संबंध में आने वाले परेशानियों एवं उसके निराकरण के संबंध में पूरी जानकारी दी गयी साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!