हेल्थ अपडेट : रायपुर अस्पताल से ईलाज करवाकर अपने घर लौट आई राखी सिदार, अब है पूरी तरह से ठीक

जशपुर जिला प्रशासन ने ईलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन ने कुकर के गैस रिसाव से झुलसे बच्चों के बेहतर इलाज के लिए डी.के.एस रायपुर भेजा था। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत खारपानी प्राथमिक शाला जामटोली में कुकर के गैस रिसाव से कुमारी राखी सिदार झुलस गये थे। कुमारी राखी सिदार के स्वास्थ्य को देखते हुए, उनके बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया।

जिला प्रशासन ने राखी सिदार के ईलाज के लिए हर संभव सहायता किया और राखी सिदार रायपुर से ईलाज करवाकर सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में उसका नियमित पट्टी भी बदला जा रहा है। अब वह पूरी तरह से ठीक है।

Related posts