शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने नगरपालिका क्षेत्र में मशाल रैली का हुआ आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारत सरकार आवासन एवं शहरी मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ उत्सव 2023 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भर मे किया जा रहा है।

इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में 31 मार्च 2023 को शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने एवं जन जागरूकता के लिए जीरो वेस्ट (मोबाइल लाइट एवं टॉर्च ) मशाल रैली आयोजन किया गया और लोगों को तथा स्वच्छता शपथ दिलाया गया। साथ ही शहर की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जीरो वेस्ट मेला, फॉक डांस का आयोजन कर सुखा गीला कचरा अलग-अलग रखने, कचरा बाहर न फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने एवं जीरो वेस्ट इवेंट को बढ़ावा देने हेतु बृहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!