अवैध शराब परिवहन करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब की गई बरामद, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की गई जप्त,

आरोपी दीपक कुमार धिरही निवासी कमरीद को दिनाँक 01 अप्रैल 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया

आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत सारागांव पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

सारागांव : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कमरीद निवासी दीपक कुमार धिरही उम्र 28 साल निवासी कमरीद थाना सारागांव अवैध देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु हथनेवरा चौक से ग्राम कमरीद की तरफ अपनी मोटर सायकल में आ रहा है। जिस पर तत्काल सारागांव पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आरोपी दीपक कुमार को ग्राम कमरीद अमरैया के पास  मोटर साइकिल हीरो सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 12 एबी 7886 के साथ पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 नग देशी प्लेन शराब राखी हुई को बरामद कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। 

आरोपी दीपक कुमार घिरही

अवैध शराब परिवहन के आरोपी दीपक कुमार घिरही पिता पिताम्बर घिरही उम्र 28 साल सा.कमरीद थाना सारागांव को दिनाँक 01 अप्रैल 2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक मथुरा प्रसाद, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले, आरक्षक मोनू थापा, आरक्षक रामकुमार खैरवार एवं आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts