6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक ‘सामाजिक न्याय सप्ताह’ मनाएगी भाजपा : हर बूथ में जीत का संकल्प लेकर कार्य में जुटे कार्यकर्ता – संजय श्रीवास्तव

Advertisements
Advertisements

पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर व अध्यक्ष के यहां झंडा लगाने का काम करेंगे।

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में एवं जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भाजपा के चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्य की मण्डलवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी मण्डलों में भरे गए पत्रक की जानकारी ली। आगे उन्होंने अप्रेल माह में किये जाने वाले संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

देश में सबसे अधिक विधायक, सांसद, राज्यों में सरकारें एवं केन्द्र में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब,शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। यह वर्ग प्रधानमंत्री को अपने मसीहा के रूप में देखता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर व अध्यक्ष के यहां झंडा लगाने का काम करेंगे।

इस दिन प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी लोग सुनेंगे। 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन होगा। जिसके अंतर्गत सामाजिक न्याय सप्ताह में सेवा एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना बनाकर कार्यक्रम किया जाएगा। जैसे महापुरुषों की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता के कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता का कार्यक्रम, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, बस्तियों में मेधावी छात्रों का सम्मान का कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक सम्मान का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्येक जिले में पार्टी द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। जिसमें जनसंघ के समय से कार्य कर रहे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उन्हें आमंत्रित करने के साथ सम्मानित किया जाएगा। उनके अनुभव से प्रेरणा भी लिया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार की वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है, और जनता बड़ी उम्मीदों और आशाओं से उनके हक के लिए संघर्ष करने वाली भाजपा को जनसमर्थन देने के लिए आतुर है। हम सभी को प्रत्येक बूथ पर विजय के संकल्प के साथ जुटना है।

जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भाजपा के आगामी सभी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जवाबदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, भरत साय, शिवशंकर साय पैंकरा, जिला महामंत्री भरत सिंह, विधानसभा प्रभारी हरपाल सिंह भाभरा एवं राजकुमार अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, पुरषोत्तम सिंह ठाकुर, राजकपूर भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, राजू गुप्ता, सुरेश राम भगत, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, गेंदबिहारी सिंह, सालिक साय, गोविंद भगत, संतोष सिंह, सलोने मिश्रा, गणेश जैन, नितिन राय, आनंद शर्मा, सुदाम पंडा, विजय शर्मा, मुनेश्वर सिंह केसर, श्रीनायक मिश्रा, मनोज भगत, संतोष सहाय, केशव यादव, संजीव ओझा, कपिल साय, श्याम भगत, सज्जू खान, दिनेश बड़ाईक, दीपक अंधारे, आशु राय, अभिषेक मिश्रा, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, निखिल गुप्ता, दीपू मिश्रा, राहुल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, उमा देवी, शान्ति भगत, नीतू गुप्ता, शारदा प्रधान, उमा शंकर भगत, हेमवती भगत, मनोज भगत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!