ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में हुआ परिवर्तन

केन्द्र का संचालन प्रातः 7.00 बजे से 11.00 बजे तक होगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात् 05 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय 06 घण्टे से घटाकर 04 घण्टे किया गया है। जिसके अनुसार केन्द्र संचालन प्रातः 7.00 बजे से 11.00 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 01 जुलाई 2023 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 तक 06 घण्टे के लिये किया जावेगा।

Related posts