दुर्घटना : दो बाईक की आमने सामने हुई टक्कर में दोनो चालक को आई गंभीर चोट, अस्पताल में चल रहा उपचार

सड़क के दोनो ओर लग रहे अवैध सब्जी बाजार से यातायात हो रहा प्रभावित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : नगर के मध्य से गुजरने वाले कुनकुरी लवाकेरा राज्य मार्ग पर फारेस्ट रेस्ट हाऊस के सामने दो बाईक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनो बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये है जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल पहूंचाया गया। दोनो की स्थिती अभी चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंचकर कार्यवाही कर रही है। दोनो बाईक में एक बाईक चालक सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है जबकि दुसरा बाईक चालक सुखबासुपारा निवासी बताया जा रहा है।

दुघर्टना स्थल में हर समय बेतरतीब यातायात बना रहता है इसी क्षेत्र में अघोषित रूप से सड़क के दोनो ओर सब्जी मार्केट बना दिया गया है। सब्जी क्रेता तथा विक्रेता का दिन भर सड़क के इस पार से उस पार आना जाना लगा रहता है जिसके कारण यातायात भी प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। भारी वाहनों के आवागमन पर पैदल यात्रियों एवं दुपहिया सवारों के लिये निकलने का भी स्थान नही रहता है।  

Related posts