शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने प्रशासन अलर्ट, संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गश्त जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन एवं शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गश्त की जा रही है। अम्बिकापुर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता स्वयं टीम की निगरानी करते हुए जायजा ले रही हैं।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से किसी प्रकार की भ्रामक, असत्य व अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा इस प्रकार की सामग्री को सोशल मीडिया में शेयर न करने की अपील की जा रही है।

विकासखंड मुख्यालयों में एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी द्वारा देर रात तक गश्त जारी है जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related posts