जशपुर जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया गया, नगर सेना के जवानों ने रैली निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

नगर सेना एवम नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14/04/2023 को अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के अवसर पर शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिले में तैनात फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों को ब्रीफ करने के पश्चात रैली का शुभारंभ किया गया। रैली नगर सेना परिसर से निकलकर जशपुर मुख्य मार्ग से होते हुए महाराजा चौक पर समाप्त हुई। शहर वासियों एवम आमजनों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिए बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला सेनानी एवम जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू, सहायक उप निरीक्षक(अ) शिवशंकर सोनपाकर, देवेन्द्र कुमार पाठक, ममतीजमा प्रधान, अग्निशमन सेवा में तैनात जवान, डी. डी.आर. एफ. में तैनात जवान तथा बड़ी संख्या में नगर सेना के जवान उपस्थित थे ।

Related posts