महारानी कन्या उच्चतर विद्यालय जगदलपुर में 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित किया गया खेल महोत्सव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में 14 से 20 नवंबर तक खेल महोत्सव के साथ-साथ बाल दिवस, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रिडा, ड्राइंग, निबंध, गायन, डांस एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के समापन समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज के अलावा प्राचार्य श्रीमती वंदना मदनकर, विद्यालय के शिक्षक दिलीप पांडेय गोरला, शर्मा, दानी सुश्री निर्मल, लक्ष्मी, श्रीमती शेख, आनंद किरण, पांडेय एवं अन्य समस्त स्टाफ संकुल समन्वयक प्रकाश दास सहित शिक्षक-शिक्षिका एवं विधार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts