जशपुर : मलेरिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने की दी गई सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में शकुंतला गुप्ता, मितानिन सरसमार को विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य पर मलेरिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

इस वर्ष का थीम शून्य मलेरिया का समय निवेश, नवाचार, क्रियान्वयन, को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक पत्थलगांव में मलेरिया से संबंधित निम्नलिखित गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमे जन जागरूकता अभियान के तहत् रैली, नारा लेखन, स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन डीडीटी स्प्रे मच्छरदानी का उपयोग कर उसे लगा कर सोने के लिए जागरूक किया गया।

Related posts