ब्रेकिंग : बगीचा क्षेत्रांतर्गत् ग्राम दुर्गापारा में हुई घटना के संबंध में जांच टीम गठित, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने 07 दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने जशपुर जिले के थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत 25 अप्रैल 2023 को ग्राम दुर्गापारा में हुई घटना के संबंध में जांच हेतु टीम गठित की है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर श्रीमती मधुलिका सिंह को टीम प्रभारी एवं उप पुलिस अधीक्षक आजाक जिला सरगुजा श्री एस.एस.पैंकरा, थाना प्रभारी दरिमा जिला सरगुजा निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा एवं उप निरीक्षण थाना जयनगर जिला सूरजपुर श्री सुभाष कुजूर सदस्य के रूप में शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने गठित टीम को घटना के संबंध में तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन 07 दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts