कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर दो घण्टे तक रहा चक्काजाम, लिखित आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत

Advertisements
Advertisements

केरसई के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्माण की धीमी गति को लेकर जताया रोष

उड़ रही धूल से जन स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

विगत काफी लम्बे समय से धीमी गति से चल रहे कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग के निर्माण को लेकर ग्राम केरसई के ग्रामीणों ने आज सुबह चक्काजाम कर दिया। लगभग दो घण्टे जाम की स्थिति बने रहने के बाद विभाग के एसडीओ ललित भोई के मौके पर पहूंचने के बाद ग्रामीणों से काफी देर चर्चा होने के उपरांत लिखित आश्वासन देने के बाद जाम खुल पाया।

मौके पर उपस्थित भाजपा नेता गोपाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया था जिसके बाद भी समस्या से निजात नही मिल पा रही थी। ग्रामीणों ने कार्यवाही नही होने की स्थिति में चक्काजाम करने की जानकारी भी दी थी किन्तु प्रशासन की ओर से कार्यवाही नही होने की स्थिति में मजबूर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है और ठेकेदार द्वारा सड़क उखाड़कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण धूल उड़ने की समस्या से पूरा ग्राम जूझ रहा है। इस मार्ग पर रहने वालो का जीवन दुर्भर हो गया है और इस मार्ग पर चलने वालों को दुर्घटना का सामना भी करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ठेकेदार द्वारा धूल से छुटकारा दिलाने पानी का छिड़काव भी नही किया जाता है और इसकी शिकायत करने पर ठेकेदार द्वारा छिड़काव करने की गलत जानकारी दी जाती है। धूल उड़ने के कारण स्थानीय लोगो के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!