भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर विवादित टिप्पणी पर भाजयुमो ने कुनकुरी बस स्टैण्ड में फूंका सीएम का पुतला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन के आव्हान पर कुनकुरी नगर के भाजयुमों पदाधिकारियों द्वारा बस स्टैण्ड पर सीएम का पुतला दहन किया गया। कुनकुरी बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतला दहन करने पर पुलिस दल द्वारा पुतला जलाते ही पानी डालकर पुतला को अपने कब्जे में ले लिया।

पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने के बारे में भाजयुमों जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से भाजपा जिलाध्यक्ष के बयानों पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया ले रहे थे जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के दिमाग में गोबर भरा है जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रतिक्रिया दी। जिससे पूरे प्रदेश के भाजपाईयों में रोष व्याप्त हो गया और सीएम के इस बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा कुनकुरी मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा, रंजीत सोनी, मोहित बंग, प्रणव जैन, राजेश ताम्रकार, संजय यादव, विकाश नाग, संजय ओगर, दुर्गेश यादव, राजेन्द्र गुप्ता, रिक्की श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!