जिले के नये कलेक्टर चंदन कुमार ने संभाला पदभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

जिले के नये कलेक्टर चंदन कुमार ने आज पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सुबह 10.30 बजे सँयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में में अपना चार्ज लिया। वह जिले में 9 वे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए। इसके पूर्व वह सुकमा एवं बस्तर कलेक्टर रह चुके है। इसके साथ ही वह राजनांदगांव एवं कांकेर जिला पंचायत सीईओ का कामकाज भी सभांल चुके है। श्री कुमार 2011 बैच के आईएएस हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा,अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,एसडीएम रोमा श्रीवास्तव, सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे, कोषालय अधिकारी के के दुबे, जनसम्पर्क अधिकारी डी एस सिदार, सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts