BREAKING : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश धु्रव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

संबंधित खबर

शादी में जा रहा पूरा परिवार खत्म, डेढ़ साल के बच्चे समेत 11 की गई जान… छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

Related posts